राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के सभी प्राध्यापक गुरु दक्षता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किए जाएंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के तहत नवंबर से पहले विश्वविद्यालय स्तर पर होगा। इसी तरह प्रत्येक महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा ट्रेनिंग शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसे सभी विश्वविद्यालयों को जारी किया जाएगा।