National
AI से होमवर्क के अंक बढ़े लेकिन एग्जाम में कम हुए मार्क्स, वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में वर्ल्ड बैंक की ओर से एक रिपोर्ट पेश की गई है। वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अत्यधित इस्तेमाल के कारण छात्रों के होमवर्क के अंक तो बढ़ रहे है
लेखक Neha Singh139K पढ़े गए

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में वर्ल्ड बैंक की ओर से एक रिपोर्ट पेश की गई है। वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अत्यधित इस्तेमाल के कारण छात्रों के होमवर्क के अंक तो बढ़ रहे हैं। लेकिन जब परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, तो वह उसमें सबसे कम अंक प्राप्त करते हैं। कुल मिलाकर एआई का अत्यधिक इस्तेमाल करने से छात्रों की सीखने एवं सोचने का कौशल प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।



