National
लखनऊ में देश का पहला ABC प्रशिक्षण केंद्र शुरू, पशु चिकित्सकों और कर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग
जागरण संवाददाता, लखनऊ। कुत्तों के बंध्याकरण का प्रशिक्षण देने के लिए इंदिरा नगर के जरहरा में देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। बुधवार को नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कुत्तों के बंध्याकरण का प्रशिक्षण देने के लिए इंदिरा नगर के जरहरा में देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया है। बुधवार को नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस केंद्र का लोकार्पण किया।
यहां अन्य स्थानों से पशु चिकित्सक और कर्मी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्हें बंध्याकरण, एंटी-रेबीज टीकाकरण, वैज्ञानिक प्रबंधन और पशु कल्याण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।केंद्र की स्थापना लखनऊ नगर निगम, एनिमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हुए त्रिपक्षीय अनुबंध के तहत की गई है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

