National
किसी से रंजिश तो नहीं...! दिल्ली में AAP नेता पर फायरिंग मामले में उठा ये सवाल, जांच में जुटी पुलिस
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। फर्श बाजार थाना क्षेत्र के विश्वास नगर इलाके में गुरुवार रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के नेता के कार्यालय पर गोलियां चला दी।
लेखक SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN177K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। फर्श बाजार थाना क्षेत्र के विश्वास नगर इलाके में गुरुवार रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के नेता के कार्यालय पर गोलियां चला दी।
गनीमत रही गोली किसी को लगी नहीं। पीड़ित आम आदमी पार्टी की युवा विंग का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष है। दहशत फैलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशो ने तीन राउंड फायरिंग की है।



