National
हरिद्वार अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर हाईटेक सर्विलांस, 82.13 लाख की लागत से लगेंगे AI कैमरे, चेहरा स्कैन कर होगी पहचान
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।
लेखक Gaurav Tyagi160K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।
इन कैमरों की खासियत केवल वीडियो रिकार्डिंग तक सीमित नहीं होगी। इनमें चेहरे की पहचान, लोगों और वाहनों को पहचानने, प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी के प्रवेश और एक निर्धारित सीमा को पार करने जैसी गतिविधियों का पता लगाने की तकनीक भी होगी।



