राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारत में एक साल में 770 करोड़ स्पैम काॅल्स हुई। हरियाणा में मोबाइल फोन पर स्पैम काॅल रोकने के लिए सरकार की निगाह स्वीडिश कंपनियों पर है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को स्वीडन के स्टाकहोम स्थित विश्व प्रसिद्ध दूरसंचार कंपनी एरिक्सन और काॅल आइडेंटिफिकेशन कंपनी ट्रूकाॅलर के हेडक्वार्टर जाकर संचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली।