जागरण संवादााता, पटना। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम (Bihar Weather Update) का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।
आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के साथ रात्रि के दौरान ठंड में वृद्धि के आसार हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड का एहसास पहले की तुलना में अधिक होगा।