National
रिमोट वाली कार के लिए 700 KM के सफर पर निकले दो मासूम भाई, रास्ते में मिला ट्रक ड्राइवर तो सामने आई पूरी कहानी
जागरण संवाददाता, हाथरस। मां ने रिमोट वाली कार के लिए डांटा तो दो मासूम भाइयों ने ऐसा कदम उठाया कि स्वजन की सांसें अटक गईं।
लेखक Ritik Gupta45K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हाथरस। मां ने रिमोट वाली कार के लिए डांटा तो दो मासूम भाइयों ने ऐसा कदम उठाया कि स्वजन की सांसें अटक गईं।
दोनों अपनी-अपनी साइकिल उठाकर अलीगढ़ से करीब 700 किलोमीटर दूर जौनपुर स्थित दादा-दादी के घर जाने के लिए निकल पड़े। शनिवार रात सिकंदराराऊ में एक ट्रक चालक की सतर्कता से दोनों मिल गए। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा और खुशबू मिश्रा के बेटे अभिनव (13) कक्षा सात और अक्षत (7) कक्षा तीन के छात्र हैं। दोनों अतरौली के सेंट जान स्कूल में पढ़ते हैं।



