National
अलीगंज रोड निर्माण को मिली 66.29 करोड़ की मंजूरी, 14.930 KM 10 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
जागरण संवाददाता, एटा। अलीगंज क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने अलीगंज रोड के काली नदी से जैथरा की तरफ 14.930 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 66.29 करोड
लेखक Anil Kumar194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। अलीगंज क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने अलीगंज रोड के काली नदी से जैथरा की तरफ 14.930 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 66.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग को सात से 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारी निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।
शुक्रवार को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
शुक्रवार को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


