National
करवाचौथ पर हापुड़ में पकड़ा 600 Kg मिलावटी पनीर, टीम ने बुलडोजर से मिट्टी में दबाया
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में एनएच-9 पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात चोटीवाला ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम पनीर पकड़ा। पनीर को मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। करवाचौथ
लेखक Digital Desk104K पढ़े गए
-1793241835304.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में एनएच-9 पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात चोटीवाला ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम पनीर पकड़ा। पनीर को मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। करवाचौथ पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
वहीं, निरीक्षण के दौरान पनीर में खट्टापन और दुर्गंध मिलने के साथ ही उसे अस्वच्छ परिस्थितियों में अखाद्य बर्फ के बीच रखा पाया गया। मिलावट और गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

