संवाद सूत्र, श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बौद्ध परिपथ पर 52 महिला साइकिल चालकों के समूह का भारतीय परिधान में रोलर स्केटिंग करते हुए नेतृत्व करने वाली बालिका मोहलक्षिका सिंह ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती और खेल विभाग श्रावस्ती के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को आयोजित स्केटिंग एवं साइकिल रैली में लखनऊ के रवींद्र पल्ली निवासी लामार्टीनियर गर्ल्स स्कूल की छात्रा व उप्र की सबसे कम उम्र की कराटे ब्लैक बेल्ट धारक व जिमनास्टिक में विश्व रिकॉर्ड धारी मोहलक्षिका सिंह ने स्केटिंग ग्रुप का नेतृत्व किया था।