जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक दिन में तीन घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में अदालत से घोषित अपराधी थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कुल 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना के अनुसार, अतिरिक्त डीसीपी लोकेश्वरन आर के मार्गदर्शन और एसीपी आपरेशन दिनेश कुमार की निगरानी में एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।