राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय गुजरात दौरे से राज्य को 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। गांधीनगर में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ हुई बैठकों तथा निवेशक सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
नायब सरकार को उम्मीद है कि इन प्रस्तावों से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होंगे, मौजूदा औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इन निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने का दायित्व अब अधिकारियों पर है।