राज्य ब्यूरो, रांची। नई दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 13 नवंबर को प्रोन्नति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति के लिए राज्य सरकार ने 12 अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी।
इन 12 अधिकारियों में से पांच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति पर सहमति बन गई है। ये पांच अधिकारी कौन हैं, इसकी अधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। प्रोन्नति समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के सदस्य मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी भी दिल्ली गए थे। जिन नामों पर सहमति बनी है, उसकी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।