सौरव प्रजापति, संभल। दंगों का इतिहास, सांप्रदायिक तनाव की चुनौती और कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता। इन परिस्थितियों के बीच संभल शहर की पुलिस व्यवस्था में पहली बार बड़ा बदलाव हुआ है। वर्ष 1978 के दंगे के बाद यहां अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का पद सृजित किया गया था। तब से इस पद पर प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारी तैनात होते रहे।
मगर, अब पहली बार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस सुमित रामटेके ने 24 सितंबर को कार्यभार ग्रहण किया। वह कानपुर से स्थानांतरित होकर संभल आए हैं।