शशि शेखर, चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के प्रखंड स्थित मानगढ़ गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को लगभग 3,200 वर्ष पुराने मृदभांड के साक्ष्य मिले हैं। विशेष रूप से उत्तरी काले चमकीले मृदभांड यानी एनबीपीडब्लू की प्राप्ति, पकी ईंटों की संरचना और टेराकोटा रिंग-वेल से पुरातत्वविदों का मानना हैं कि यहां प्राचीन काल में एक विकसित नगरीय अधिवास था।