अनिल कुमार, पटना सिटी। पटना साहिब की ऐतिहासिक पहचान में शामिल लगभग 2600 वर्ष पुराने गांधी सरोवर (मंगल तालाब) की सूरत दिसंबर के अंत तक बदल जाएगी।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से करीब 14.05 करोड़ रुपये की लागत से तालाब और आसपास के क्षेत्र का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
360वें प्रकाशपर्व के अवसर पर देश-विदेश से पटना साहिब पहुंचने वाली संगतों और पर्यटकों के लिए यह क्षेत्र आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। 25 एकड़ में फैले काजू के आकार के इस ऐतिहासिक तालाब को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।