National
कुशीनगर में बुद्धभूमि पर थाईलैंड के 40 सदस्यीय दल ने की पूजा, महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर
संवाद सूत्र, बुद्धनगरी (कुशीनगर)। बुद्धभूमि कुशीनगर में गुरुवार को थाईलैंड के 40 सदस्यीय डेलीगेशन ने भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा निवेदित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। यंग एंबेसडर ऑफ वर्च्यू फाउंडेशन (सदाचार
लेखक Anil Tripathi35K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बुद्धनगरी (कुशीनगर)। बुद्धभूमि कुशीनगर में गुरुवार को थाईलैंड के 40 सदस्यीय डेलीगेशन ने भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा निवेदित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। यंग एंबेसडर ऑफ वर्च्यू फाउंडेशन (सदाचार के युवा राजदूत फाउंडेशन) के इस दल ने महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा की।
बौद्ध परिपथ की यात्रा पर भारत आए दल ने बुद्धस्थलों के दर्शन के साथ भारतीय बच्चों से संवाद कर अपने अनुभव भी साझा किए। दिल्ली स्थित थाईलैंड दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के मुंगटीन के नेतृत्व में आए डेलीगेशन ने सबसे पहले महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


