जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब उनको पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। कजौली वाॅटर वर्क्स से पानी की सप्लाई जल्द ही खरड़ तक पहुंचेगी।
इस संबंध में पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने डीसी आदित्य डचालवाल के साथ बैठक कर आपूर्ति और हलके के विकास कार्यों की समीक्षा की। डीसी कार्यालय में हुई बैठक में कजौली वाॅटर वर्क्स से खरड़ तक पानी पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई।