National
आजमगढ़ में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अतरौलिया से स्पष्टीकरण तलब, जान लें पूरा प्रकरण
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं बीएलओ के किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार ने
लेखक Anil Mishra46K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं बीएलओ के किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया के तीन मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जीरो एवं लागिन न करने वाले मतदेय स्थलों पर विशेष रूप से पहुंचकर बीएलओ की उपस्थिति, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों तथा पोर्टल पर की जा रही आनलाइन फीडिंग की स्थिति की जानकारी ली।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


