डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन के बड़े बेटे सैयद अरबाज हुसैन की शादी हाल ही में दिल्ली में सम्पन्न हुई। दो दिन से ज्यादा चला यह शादी समारोह अपने समधियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक ओर जहां भाजपा के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन हैं, वहीं उनके समधी हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकरम खान हैं। भाजपा और कांग्रेस के इस गठबंधन में जिस तरह सभी पार्टियों के नेता, मीडिया हस्तियां आदि शामिल हुए उससे ये शादी वायरल हो गई है।