डि़जिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्राइवेट जमीन पर लगे 5 तरह के पेड़ों को काटने के नियम आसान कर दिए हैं। अब इन पेड़ों को काटने के लिए पहले से इजाजत नहीं लेनी होगी। इसको लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।
जिन 5 प्रजातियों को छूट दी गई है, उनमें पॉपलर, सफेदा (यूकेलिप्टस), सहजन (मोरिंगा), गमारी और मालाबार नीम शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, प्राइवेट जमीन पर लगे इन पेड़ों को काटने, हटाने या निपटाने के लिए दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत इजाजत की जरूरत नहीं होगी। साथ ही इनके बदले में दूसरा पेड़ लगाने का नियम भी लागू नहीं होगा।