National
लखीसराय: शादी से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने निकले थे, रास्ते में 5 की मौत; जिंदगी-मौत से जूझ रहा दूल्हा
संवाद सहयोगी, लखीसराय। मंगलवार का दिन जिले के लिए काला दिन रहा। भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना ने झकझोर दिया है। मृतक और जख्मी मोतिहारी से स्कार्पियो से प
लेखक Mukesh Kumar160K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, लखीसराय। मंगलवार का दिन जिले के लिए काला दिन रहा। भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना ने झकझोर दिया है। मृतक और जख्मी मोतिहारी से स्कार्पियो से पूजा करने देवघर जा रहे थे।
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के ढाका थाना क्षेत्र के ढाका मोहल्ले के शेखर गुप्ता की शादी 12 दिसंबर को पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चकिया में होनी थी। पूरा परिवार शेखर की शादी की तैयारी में जुटा था और काफी खुश था।



