जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ की गई शिकायत पर पटियाला हाउस की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।