National
बांका के पंजवारा में धू-धू कर जली बस, 40 लोगों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान खाक
संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)। पंजवारा में मंगलवार की सुबह गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे।
लेखक Bijendra Kumar Rajbandhu178K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)। पंजवारा में मंगलवार की सुबह गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे।
अचानक धुआं भरने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक ने भी बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बस की बैटरी के पास चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका है। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

