डिजिटल डेस्क, दुर्गापुर। दुर्गापुर से सटे पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जब्बर पल्ली इलाके में 10 नवंबर को भाजपा नेता श्याम कुमार दास उर्फ सायन की पीटकर हत्या कर दी गई थी।
हत्याकांड के तीन आरोपित गिरफ्तार भी हुए थे। जो फिलहाल जेल में बंद है। लेकिन सोमवार को मुख्य आरोपित विजय नंदी के घर पर उत्तर प्रदेश माडल की तरह अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई हुई। जहां उसके घर को अवैध बताकर तोड़ दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस की टीम भी तैनात थी।