National
कम समय और पानी में ज्यादा पैदावार देगा यह खास आलू, हमीरपुर पहुंचा 65 क्विंटल बीज; 90 दिन में तैयार होगी फसल
रवि ठाकुर, हमीरपुर। कम समय में अच्छी पैदावार लेने की चाह रखने वाले किसानों के लिए कुफरी ज्योति आलू की किस्म बेहतर विकल्प बन सकती है। इस किस्म की खासियत है कि इसकी फसल महज ढाई से तीन महीने में तैयार हो जाती है। वहीं, कम स
लेखक Ravi Thakur187K पढ़े गए

रवि ठाकुर, हमीरपुर। कम समय में अच्छी पैदावार लेने की चाह रखने वाले किसानों के लिए कुफरी ज्योति आलू की किस्म बेहतर विकल्प बन सकती है। इस किस्म की खासियत है कि इसकी फसल महज ढाई से तीन महीने में तैयार हो जाती है। वहीं, कम सिंचाई में भी अच्छी पैदावार मिलने से किसानों की पानी और खेती की लागत कम हो सकती है।
कृषि विभाग हमीरपुर के पास इस किस्म का 65 क्विंटल बीज पहुंच गया है, जिसे जिले के छह ब्लॉक के कृषि विक्रय केंद्रों और सेल सेंटर में मांग अनुसार भेजा गया है। आलू की बिजाई का समय नजदीक आने के साथ ही किसान बीज की खरीद में जुटने लगे हैं। कुफरी ज्योति किस्म की जिले में अच्छी मांग रहती है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)