National
गाजीपुर में चार दिन बूथों पर मिलेगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, गलत प्रविष्टियों में सुधार और अपात्र नाम हटवाने के लिए मतदाताओं को अब बूथ पर ही सुविधा मिलेगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को ज
लेखक Manoj Kumar Gupta183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, गलत प्रविष्टियों में सुधार और अपात्र नाम हटवाने के लिए मतदाताओं को अब बूथ पर ही सुविधा मिलेगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची और पर्याप्त संख्या में फार्म लेकर मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की मदद के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।



