National
'अकवान' से बदलने वाला है बिहार का मौसम, 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; गिरेगा तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का असर बिहार के मौसम (Bihar Ka Mausam) पर भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने और तेज हव
लेखक Prabhat Ranjan81K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का असर बिहार के मौसम (Bihar Ka Mausam) पर भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने और तेज हवा के साथ वर्षा के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र (पटना) के अनुसार, तूफानी गतिविधियों के कारण 20-22 नवंबर के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की प्रबल संभावना है। राज्य के पूर्वी एवं मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।



