विनीत कुमार, गाजियाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाली छेड़छाड़, पीछा करने, अश्लील टिप्पणी और उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट में एंटी रोमियो स्क्वाड के संचालन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई गई है।
इसमें एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली, गश्त, पूछताछ, शिकायतों पर कार्रवाई और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।