National
'धार्मिक समारोहों और मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मंदिरों में पशु बलि सहित धार्मिक समारोहों के दौरान पशुओं की हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।
लेखक Digital Desk156K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मंदिरों में पशु बलि सहित धार्मिक समारोहों के दौरान पशुओं की हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।
जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस आर. महादेवन और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
अधिवक्ता श्रुति बिष्ट की ओर से दायर याचिका में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के उन प्रविधानों में संशोधन का निर्देश देने की मांग की गई थी, जिनमें धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के तहत पशुओं की हत्या को छूट दी गई है।



