National
बागवानी व सब्जी की खेती से अपनी आय दोगुनी कर सकते किसान, उद्यान विभाग की योजनाओं का ऐसे लें लाभ
जागरण संवाददाता, उरई। जनपद में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही सब्जियों की खेती भी काफी अच्छी हो सकती है। किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। बुंदेलखंड में दैवीय आपदाओं के चलते किसानों को फसलों में क्षति उठानी पड़
लेखक Dhananjay Trivedi129K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उरई। जनपद में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही सब्जियों की खेती भी काफी अच्छी हो सकती है। किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। बुंदेलखंड में दैवीय आपदाओं के चलते किसानों को फसलों में क्षति उठानी पड़ती है। बागवानी से काफी राहत मिलेगी। किसान उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
लाभ लेने के लिए विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। जो भी जानकारी चाहिए वह कार्यालय दिवस में किसान ले सकते हैं। बहुत से किसान अब परंपरागत खेती के अलावा बागवानी व सब्जी खेती के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यह बात जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर कार्यक्रम में पाठकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कही।



