जागरण संवाददाता (रामनगर) वाराणसी। नगर स्थित बंदरगाह पर निर्माणाधीन शिप रिपयरिंग सेंटर के निर्माण की स्थानीय व तकीनीकी समस्याओ को दूर कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर ने निर्माण के लिए कुल 4 बीघे जमीन की मांग की थी।
इसके साथ ही स्टोर बनाने के लिए बंदरगाह अथॉरिटी ने अतिरिक्त जमीन भी उपलब्ध करायी है। व‍िगत एक महीने में ही कार्यदायी संस्था ने 10 प्रतिशत कार्य समाप्त कर दिया है। बंदरगाह के उत्तरी छोर पर बनाये जाने वाले वाटर चैनल के लिए प्लेटफार्म का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।