प्रभात रंजन, पटना। सोनपुर मेला घूमने का मन है, लेकिन पटना से आने-जाने, वाहन की व्यवस्था और ठहरने की चिंता सता रही है तो इस बार आपकी मुश्किल आसान होने वाली है।
प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार मेले में घूमने के साथ शाही अंदाज में ठहरने और आरामदायक सफर का भी इंतजाम किया गया है।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए कई तरह के टूर पैकेज तैयार किए हैं। पटना से सोनपुर आने-जाने के लिए प्रति व्यक्ति 900 रुपये से पैकेज शुरू हो रहा है।