National
हरियाणा के विजेंद्र सिंह ने अल्ट्रा रनिंग में दिखाया दम, 24 घंटे में दौड़े 239.6 किलोमीटर; हैदराबाद में आए अव्वल
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हैदराबाद में 14 से 15 नवंबर तक आयोजित स्टेडियम रन 2026 अल्ट्रा-रनिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के विजेंद्र सिंह ने 24 घंटे में 239.6 किलोमीटर दौड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका दावा है कि
लेखक Anil Kumar42K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हैदराबाद में 14 से 15 नवंबर तक आयोजित स्टेडियम रन 2026 अल्ट्रा-रनिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के विजेंद्र सिंह ने 24 घंटे में 239.6 किलोमीटर दौड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका दावा है कि ऐसा करने वाले वह हरियाणा के पहले एथलीट है।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हेड ऑफिस में चीफ मैनेजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इस प्रदर्शन के साथ वह भारतीय टीम में चयन की लाइन में शामिल हो गए हैं। कहा कि अगले वर्ष विश्व चैंपियनशिप खेल जाएगी और उसमें शामिल होने वाली भारतीय टीम का चयन जिन खिलाड़ियों में किया जाएगा, अब उस लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो गया है।



