National
कानपुर का 100 साल पुराना शिवाला बाजार, डिजाइनर पगड़ी-मौर और अहमदाबाद की 'गोल्डन चौकी' बनी खास आकर्षण
जागरण संवाददाता, कानपुर। सहालग की शुरुआत के साथ ही शहर का सबसे पुराना और ऐतिहासिक शिवाला बाजार पूरी तरह से चमकने लगा है। विवाह की रस्मों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी वस्तु इस बाजार में उपलब्ध है।
लेखक Akhilesh Tiwari164K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। सहालग की शुरुआत के साथ ही शहर का सबसे पुराना और ऐतिहासिक शिवाला बाजार पूरी तरह से चमकने लगा है। विवाह की रस्मों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी वस्तु इस बाजार में उपलब्ध है।
बाजार में न केवल शहरवासी पहुंच रहे हैं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों और खुदरा व्यापारियों की जरूरतों का भी पूरा प्रबंध है। वैवाहिक आयोजनों के बदलते अंदाज के अनुरूप यहां डिजाइन पगड़ी व मौर से लेकर अहमदाबाद की खास गोल्डन चौकियां भी छाई हुई हैं जो खरीदारों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण हैं।



