National
कानपुर नगर के 25 मोहल्लों में 2 दिसंबर तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, जानें पानी आने का समय
जागरण संवाददाता, कानपुर। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर गाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए पनकी धाम रेलवे स्टेशन के निकट पुल निर्माण को लेकर निचली गंगा नहर 15 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
लेखक Rahul Shukla49K पढ़े गए
-1794988726775.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कानपुर। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर गाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए पनकी धाम रेलवे स्टेशन के निकट पुल निर्माण को लेकर निचली गंगा नहर 15 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
नहर बंद होने से जलकल के गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को कच्चा पानी नहीं मिलेगा। इसके चलते बुधवार 18 नवंबर से दो दिसंबर तक दक्षिण के 25 मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। तब तक गंगा बैराज प्लांट से रोज सुबह पांच से सात बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।



