जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान की दिशा में एक और पहल हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सिंचाई विभाग समेत दोनों राज्यों के बीच लंबित परिसंपत्ति संबंधी मामलों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शेष विवादों के जल्द निस्तारण करने पर सहमति बनी।