National
तहव्वुर राणा 26/11 मामले में NIA को दस्तावेज देने का आदेश, अब 18 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा को मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एनआईए की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को दो सप्ताह का समय दिया है।
लेखक Jagran News115K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा को मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एनआईए की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को दो सप्ताह का समय दिया है।
तहव्वुर राणा ने आरोपपत्र के साथ दाखिल उन दस्तावेज की प्रतियां मांगी थीं, जिन पर जांच एजेंसी मुकदमे के दौरान भरोसा नहीं कर रही है। पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने उसकी अर्जी स्वीकार करते हुए एनआईए को यह निर्देश दिया।



