संवाद सहयोगी, बाढ़। विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों के बीच घुड़दौड़ की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। बताया जा रहा है कि देश के नामी घोड़े 25 नवंबर को आयोजित घुड़दौड़ में भाग लेगें।
छठ महापर्व समाप्त होते ही घोड़े पहुंचने लगे है, मंगलवार को बिहार के सारण समेत कई जिला सात घोड़े घुड़दौड़ में भाग लेने पहुंचे।