संवाद सहयोगी, वृंदावन(मथुरा)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित काशीमीरा थाने में वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए वृंदावन थाने पहुंची। उन्होंने आरोपित कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़िता को लेकर पुलिस इंद्रदेव के आश्रम पर पहुंची और नक्शा बनाया।