National
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, लश्कर कमांडर के फंसे होने की आशंका
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों को घेर
लेखक Jagran News140K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों को घेर लिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कुलगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को सोमवार को हुई एक अन्य मुठभेड़ में मारे गए आतंकी उमर निसार डार के बारे में अहम जानकारियां साझा की हैं।



