जागरण संवाददाता, लखनऊ। सरोजनीनगर दिसंबर में भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रही है। यहां पांच दिनों तक बालाजी की महिमा और प्रभु श्रीराम की भक्ति की धारा बहेगी। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक श्रीहनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कथा शुरू होगी।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास होगा। कथा में हनुमान जी के जीवन प्रसंगों के जरिए भक्ति, सेवा, साहस और समर्पण का संदेश दिया जाएगा।