मोहम्मद शाकिब, नई दिल्ली। दुष्कर्म के बाद अश्लील तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता से रुपये ऐंठने के मामले में फरार चल रहे घोषित अपराधी को पटेल नगर थाना पुलिस की टीम ने रोहतक से गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान अरुण डबास उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। तीस हजारी कोर्ट ने उसे 13 अगस्त को ही घोषित अपराधी करार दिया था। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी पड़ताल कर रही है।