जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हवाई सफर को अधिक सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित बनाने की दिशा में डिजी यात्रा तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से यात्रियों को एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से लेकर बोर्डिंग तक कई चरणों में बार-बार पहचान पत्र और बोर्डिंग पास दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती।
चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक के आधार पर यात्रियों की पहचान की जाती है। इससे एयरपोर्ट पर प्रवेश और अन्य औपचारिकताओं में लगने वाला समय कम होता है।