National
आखिर क्यों उठी बांकेबिहारी मंदिर के लिए नए परिसर की मांग? सेवायतों ने रखी 50 एकड़ भूमि पर निर्माण की बात
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की 22 वीं बैठक में सेवायत सदस्यों ने भीड़ प्रबंधन आैर श्र
लेखक Vipin Parashar145K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की 22 वीं बैठक में सेवायत सदस्यों ने भीड़ प्रबंधन आैर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा की दृष्टि से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के नए मंदिर की स्थापना करने की मांग उठाई।
सेवायतों ने कहा 50 एकड़ भूमि पर नए मंदिर का निर्माण हो, जहां श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने के साथ गलियारा भी स्थापित कर दिया जाए। ऐसे में मंदिर के आसपास के प्राचीन मंदिर व कुंजगलियों का अस्तित्व बरकरार रहेगा और कई पीढ़ियों से रह रहे लोगों को भी उजाड़ा नहीं जाएगा।



