National
भागलपुर नगर निगम का दावा फेल: 5000 में से सिर्फ 1200 स्ट्रीट लाइट लगीं, 15 वार्डों में पसरा अंधेरा; एजेंसी पर उठे सवाल
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Municipal Corporation Street Light Scam Delay Ward 21: शहर की सड़कों और गलियों को स्ट्रीट लाइट से रोशन करने की भागलपुर नगर निगम की महत्वाकांक्षी योजना अपने निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछ
लेखक Jitendra Kumar84K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Municipal Corporation Street Light Scam Delay Ward 21: शहर की सड़कों और गलियों को स्ट्रीट लाइट से रोशन करने की भागलपुर नगर निगम की महत्वाकांक्षी योजना अपने निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है। चयनित एजेंसी को शहरी क्षेत्र में पांच हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निगम प्रशासन की ओर से त्योहारों से पहले पूरे शहर को दूधिया रोशनी से जगमग करने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब तक केवल 1,200 लाइट ही लग पाई हैं।



