National
15 दिसंबर से बदल जाएगा गाड़ी का बीमा खरीदने का तरीका, अब अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें कवर
पुलक त्रिपाठी, लखनऊ। अब कार या बाइक का बीमा कराते समय सिर्फ काम्प्रिहेंसिव पालिसी लेने से काम नहीं चलेगा। आपको यह भी तय करना होगा कि दुर्घटना में किस तरह के नुकसान से सुरक्षा चाहिए। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकर
लेखक Pulak Tripathi167K पढ़े गए

पुलक त्रिपाठी, लखनऊ। अब कार या बाइक का बीमा कराते समय सिर्फ काम्प्रिहेंसिव पालिसी लेने से काम नहीं चलेगा। आपको यह भी तय करना होगा कि दुर्घटना में किस तरह के नुकसान से सुरक्षा चाहिए। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आइआरडीएआइ) 15 दिसंबर से निजी कार और दोपहिया वाहनों के मोटर बीमा का नया ढांचा लागू करने जा रहा है।
इसमें बीमा को चार अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा। हर कवर का प्रीमियम अलग दर्ज होगा और ग्राहक को आप्शन फार्म भरकर अपनी पसंद बतानी होगी। आनलाइन पालिसी लेने पर ओटीपी के जरिए सहमति देनी होगी।




