राज्य ब्यूरो, पटना। सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग रोकने के लिए मंगलवार को बिहार में 40 से अधिक स्थानों पर छापे पड़े।
पटना, सारण, रोहतास, पूर्णिया, बक्सर, सहरसा, नवादा, मुंगेर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भोजपुर, कैमूर, दरभंगा, सुपौल, जमुई, भागलपुर और औरंगाबाद आदि जिलों में छापामारी हुई।
अधिसंख्य स्थानों पर प्रतिकूल रिपोर्ट मिली है। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। नियमानुसार औषधि बिक्री लाइसेंस रद करने सहित अन्य कार्रवाई की पहल चल रही है।