National
सड़क पर आया पाकुड़ क्रिकेट संघ का विवाद, सचिव समेत तीन पदाधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, पाकुड़। पाकुड़ जिले में क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
लेखक Rohit Kumar90K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पाकुड़। पाकुड़ जिले में क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
संघ के कुछ सदस्यों और पूर्व क्रिकेटरों ने संघ के संचालन में कथित अनियमितता, वित्तीय पारदर्शिता की कमी, मनमाने तरीके से आजीवन सदस्य बनाए जाने तथा चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।



